प्रिय सहयोगियों और विद्यार्थियों,
जुलाई 2007 में संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित होने के बाद से ही सिक्किम विश्वविद्यालय निरंतर अग्रसर हो रहा है । कई चुनौतियों का सामना करते हुए यह विश्वविद्यालय पूर्वोत्तर क्षेत्र में शैक्षणिक और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्टता के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विक्सित हुआ है। हमारे स्थायी परिसर का विकास एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, जिससे मौजूदा कमियां दूर होंगी और हमारे शैक्षणिक दायरे का विस्तार, बेहतरीन प्रतिभाओं को आकर्षित करना और वैश्विक स्तर पर सहयोग बढ़ाना जैसी नई संभावनाएं खुलेंगी । मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारे संकायों, कर्मचारियों और छात्रों का समर्पण विश्वविद्यालय को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा । हम सब मिलकर एक ऐसे संस्थान को आकार दे रहे हैं जो न केवल सिक्किम, बल्कि पूरे देश को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है। आइए, हम पूर्वी हिमालय के लोगों के लिए बौद्धिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक संवर्धन की एक सामूहिक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें।
हार्दिक शुभकामनाएँ,
प्रो. सांतनु कुमार स्वाईं
कुलपति, सिक्किम विश्वविद्यालय