Sorry, you need to enable JavaScript to visit this website.
होम
SWAYAM

स्वयं (स्टडी वेब्स ऑफ़ एक्टिव-लर्निंग फ़ॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स)

स्वयं भारत सरकार की एक पहल हैजिसे शिक्षा नीति के तीन मुख्य सिद्धांतों – सुलभतासमानता और गुणवत्ता - को साकार करने के लिए बनाया गया है। इस पहल का उद्देश्य देश के सभी शिक्षार्थियोंविशेषकर वंचित एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षण-अधिगम संसाधनों को पहुँचाना है।

स्वयं पाठ्यक्रमों के अंतर्गत वीडियो व्याख्यानडाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्रीस्व-मूल्यांकन प्रश्नोत्तरी और असाइनमेंटऔर ऑनलाइन चर्चा मंचशामिल हैं। इसके राष्ट्रीय संयोजक एआईसीटीई, एनपीटीईएल, यूजीसी, सीईओ, एनसीईआरटी, एनआईओएस  और इग्नू   हैं। इसकी वेबसाइट का लिंक 'Swayam Centralहै।

स्वयं परीक्षा और प्रमाणन

स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध सभी पाठ्यक्रम शिक्षार्थियों के लिए निःशुल्क हैं। फिर भीजो विद्यार्थी आधिकारिक स्वयं प्रमाणपत्र  प्राप्त करना चाहते हैंउन्हें निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान कर प्रॉक्टर्ड (पर्यवेक्षित) अंतिम परीक्षाके लिए पंजीकरण करना आवश्यक है। इन परीक्षाओं का आयोजनराष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर नियत तिथियों में किया जाता है।

स्वयं पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता को प्रोत्साहित करनेक्रेडिट हस्तांतरण को सुगम बनाने तथा विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार का अतिरिक्त अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से  24वें स्वयं बोर्ड ने दिनांक  मार्च 2024 को आयोजित बैठक में एक महत्त्वपूर्ण नीति-निर्णय को अनुमोदित किया। तदनुसारजिन विश्वविद्यालयों ने  यूजीसी (स्वयं  के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण पाठ्यक्रमों हेतु क्रेडिट फ्रेमवर्क) विनियम, 2021को अपनाया हैउन विश्वविद्यालयों ने अपने विद्यार्थियों द्वारा पूर्ण किए गए स्वयं पाठ्यक्रमों की परीक्षा स्वयं आयोजित कर सकते हैं। यह प्रावधान विश्वविद्यालयों को योग्य स्वयं पाठ्यक्रमों के लिए क्रेडिट देने के लिए सक्षम बनाता है और छात्रों को स्वयंप्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से पाठ्यक्रमों को  सफलतापूर्वक पूरा करने और क्रेडिट प्राप्त करने का एक अतिरिक्त अवसर प्रदान करता है।

सिक्किम विश्वविद्यालय में स्वयं

सिक्किम विश्वविद्यालय ने  दिनांक 27 दिसंबर 2023 को आयोजित कार्यकारिणी परिषद   की44वीं बैठक में पारित संकल्प संख्या EC 44.5.1 के अनुसार स्वयं के माध्यम से एमओओसीएस के कार्यान्वयन संबंधी विनियमोंको अपनाया। विश्वविद्यालय में  एक छात्र प्रतिनिधि सहित कुल सात सदस्य को लेकर स्वयं समिति का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्तप्रत्येक विभाग में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु एकस्वयं परामर्शदातानामित किया गया है।

स्वयं से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए निम्नलिखित ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है:

ईमेल: swayam.committee@cus.ac.in

वर्तमान सेमेस्टर के लिए उपलब्ध स्वयं पाठ्यक्रमों की सूची नीचे उपलब्ध है:

डाउनलोड करें:  सेमेस्टर के स्वयं पाठ्यक्रमों की सूची डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।